पुलिस कस्टडी में आरोपी ने लगाया फांसी , थाना प्रभारी सहित 5 पुलिसकर्मि निलंबित ..

Chhattisgarh

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ की एक जिला गरियाबंद के पांडुका थाना जिला गरियाबंद में आज 07मई2019 को पुलिस कस्टडी में आरोपी सुनील श्रीवास्तव ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि जायका मोटर्स अभनपुर के सेल्समैन सुनील श्रीवास्तव ने किया 6,37000 का धोखाधड़ी का आरोप लगा था। आरोपी सेल्समैन का कान करता था, हेराफेरी किया था। आरोपी ने नई गाड़ी बगैर फायनेंस में दिलाने के नाम पर की थी  लाखों रुपए की धोखाधड़ी की थी। प्रार्थी लोहरसिंग का रहने वाला सेवक राम ने पाण्डुका थाने में किया था रिपोट दर्ज आरोपी के ऊपर भारतीय दंड संहिता के अनुसार धारा 420 लगा था । आज सुबह आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना लेकर बाथरूम में घुसकर अंदर से ही कुंडी बन्द कर दिया अपने शर्ट से फांसी लगा ली। काफ़ी देर बाद आरोपी सुनील बाहर नही निकला तो ,पुलिस ने आवाज लगाई और बाथरूम का दरवाजा खटखटाया , अंदर से कुछ आवाज नही आया तो ।फिर पुलिस ने बाथरुम का दरवाजा तोड़कर देखा तो आरोपी की मौत हो चुकी थी।

पुलिश कस्टडी में फाँसी लगाकर आरोपी  ने खुदकुशी कर ली । जिसपर जिला पुलिस ने कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी पांडुका समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है । एडिशनल एसपी एस के राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि  पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *