गरियाबंद की बेटी ने जिले को दिलवाया सम्मान … किक बाक्सिंग मे मिला गोल्ड मेडल

Chhattisgarh

गरियाबंद 13 अगस्त 2021 शुक्रवार – भारतीय खेल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में इंटरनेशनल चैंपियनशिप पोखरा नेपाल में 12 अगस्त से 14 अगस्त तक आयोजित किया गया जिसमें भारत के 82 खिलाड़ियो ने भाग लिया । जिनमे असम, कर्नाटक,महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा ,बिहार एवं अन्य राज्यो के खिलाड़ीयों ने अलग अलग इवेंट में भाग लिया था । जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड की (खुशबु) चंद्राकर ने – किक बाक्सिंग के 50 kg वर्ग में भारत के लिए गोल्ड जीता । छुरा के संतोषी पारा मे रहने वाली है । खुशबू मनोज चंद्राकर की पुत्री है।
खुशबु चंद्राकर की शुरुआती शिक्षा प्राथमिक शाला सेंदबाहरा में 5 वीं तक की पढ़ाई की इसके बाद 6 वीं तथा 7 वीं सेम्हरा में माध्यमिक विद्यालय से हुई और 8 वीं की पढ़ाई छुरा के विद्यालय से तथा 9 वीं से 12 वीं तक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा से पूरी की है । उन्होंने अपनी डी.सी.ए। व बी.ए. की पढ़ाई छुरा के ही निजी महाविद्यालय कचना ध्रुवा से किया है । बी.ए. के बाद की पढ़ाई के बाद वर्तमान में रायपुर जिले के अभनपुर कालेज में अध्ययनरत है ।
खुशबु चंद्राकर अखिल भारतीय विद्यार्थी से भी जुडी हुई हैं । अभाविप जिला गरियाबंद के जिला संयोजक अनंत सोनी ने बधाई देते हुए कहा कि खुशबू चंद्राकर ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित करके केवल छुरा विकासखंड अपितु समूचे भारतवर्ष का नाम विश्व पटल पर गौरांवित किया है । इसके साथ ही अभाविप पूर्व जिला संयोजक अभाविप छुरा कार्यकर्ता सब ने खुशबू को बधाइयां दी है । खुशबू चंद्राकर की दो बहने और एक भाई भी परिवार में माता-पिता के साथ खुशबू की इस सफलता के लिए उसे ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं साथ ही अड़ोस पड़ोस के लोगों ने भी खुशबू के इस सफलता को उसके कोच और उसकी व्यक्तिगत मेहनत को श्रेय दे रहे हैं । पिता और माँ ने कहा कि यह हमारी खुशबू का नही पूरे भारत की बेटियों का सम्मान है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *