कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे 9 सवाल

Chhattisgarh

रायपुर : कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन प्रेस कॉन्फ्रेंस,वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सांसद प्रमोद तिवारी ने ली राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस।केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने  पर कांग्रेस पूछ रही है 9 सवाल।पीसीसी चीफ मोहन मरकाम,कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा सहित कई वरिष्ठ प्रवक्ता मौजूद ।

प्रमोद तिवारी ने कहा मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो रहे है वही दूसरी ओ संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बाबा साहेब के सपनों का अपमान होगा।कांग्रेस के बारंबार अनुरोध करने के बावजूद भी राष्ट्रपति के हाथों उद्घाटन नहीं कराया जा रहा है।देश का दुर्भाग्य है ईडी की कार्रवाई को केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग का आरोप।

कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे 9 सवाल

1. आर्थिक विषमताएं क्यों बढ़ रही है? अमीर, अमीर हुआ गरीब और गरीब क्यों हुआ?

2. पिछले 9 सालों में किसानों की आय दोगुनी क्यों नही हुई?

3. अपने 2 मित्रों के लिए देश कुर्बान कर दिया, LIC का पैसा कहां चला गया?

4. चीन आज भी हमारी जमीन पर कब्जा कर बैठा है?

5. चुनावी फायदे के लिए बंटवारे की राजनीति क्यों हो रही?

6. जाति जनगणना की मांग को नजरअंदाज क्यों कर रहे?

7. विपक्षी दलों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई क्यों कि जा रही है?

8. मनरेगा जैसी जनकल्याण की योजनाओं को कमजोर क्यों किया जा रहा?

9. कोरोना में 40 लाख मौत के बाद भी उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *