भाजपा प्रवक्ता शिवरतन के विवादित बयान पर कांग्रेस पार्टी करेगी आज F I R

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :  रायपुर06 मई2019 ,भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शिवरतन शर्मा का अश्लील बयान अब तूल पकड़ चुका है और कांग्रेस अब भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता के खिलाफ f.i.r. करवाने की तैयारी में है ।आज कांग्रेस पार्टी F I R कराने सिविल लाइन थाना जायगी। अचार सहिता लागू है।

– दरअसल cg24 न्यूज़ ने हाल ही में एक खबर प्रकाशित की थी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किस दुकान पर पोर्न सीडी बेचेंगे, इस बयान को कांग्रेस पार्टी ने गंभीर माना । अपने बयान में शिवरतन शर्मा ने कहा था कि कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा बीते दिनों जो ओछी बयान बाजी की गई थी, वही बयान भूपेश बघेल का है तो हम फिर वही बात दुहरा रहे हैं कि भाजपा में संस्कारों की इतनी कमी नही है। अगर भूपेश यही चाहते हैं तो भाजपा भी ऐसे में जवाब दे सकती है कि फिर सोनिया गांधी जी के लिए कौन सा रेस्तरां तैयार रखना पड़ेगा? या भूपेश खुद कांग्रेस के दूसरे गुट द्वारा तख्ता पलट कर देने पर किस दुकान पर पोर्न फिल्म की सीडी बेचने बैठेंगे? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की एक गरिमा होती है, भूपेश बघेल रोज इस पद के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और दूसरे प्रदेशों की जनता को बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में किस मानसिकता का मुख्यमंत्री बैठा है। पोर्न सीडी वाला यह बयान भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ई-मेल से जारी किया गया था। अब इस मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी ने गंभीरता दिखाते हुए cg24 न्यूज से इस खबर से जुड़ी तमाम जानकारियां मांगी है विकास तिवारी शिवरतन शर्मा के खिलाफ f.i.r. करने की तैयारी में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *