फानी चक्रवात ने कई राज्यों में मचाई तबाही

Chhattisgarh

उड़ीसा : भुवनेश्वर फानी चक्रवात ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। फानी तूफान की वजह से ओडि़शा में 6 लोगों की मौत हो गई है। हवाएं भी इतनी तेज चली हैं कि कई पेड़ उखड़ गए और गांव डूब गए। केंद्र सरकार ने फानी तूफान को देखते हुए 1000 करोड़ रुपए का एडवांस रिलीफ फंड जारी किया है। चक्रवात की वजह से ओडि़शा के पुरी समेत कई इलाकों में 250 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। फानी की वजह से ओडि़शा के अनुमानित तौर पर 10,000 गांव और 52 शहर प्रभावित हैं। ऐसे में इलाके से करीब 11 लाख लोगों को हटा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। इनके रहने के लिए 5000 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं। चक्रवात फानी का असर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। यूपी के चंदौली जिले में आंधी-पानी व आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि सोनभद्र जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं उत्तराखंड में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *