पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर – प्रार्थी गौरव कुमार सेन ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पेट्रोल पंप में कार्य करता है। प्रार्थी की दिनांक 19.05.2023 के रात्रि 08.00 बजे से दिनांक 20.05.2023 के प्रातः 08.00 बजे तक डियूटी पेट्रोल पंप में थी। इसी दौरान रात्रि करीबन 01.15 बजे दोपहिया वाहन में सवार तीन लड़के पेट्रोल डलवाने प्रार्थी के प्वाईंट में आये और पेट्रोल डलवाया, पेट्रोल डलवाने पश्चात् प्रार्थी द्वारा पेट्रोल का पैसा मांगा गया जिस पर उन लोगों ने पेट्रोल का पैसा नही दिये और बोले की काहे का पैसा देंगे तुम लोग हम लोगो को नही जानते कहकर उल्टा प्रार्थी तथा उसके साथ डियूटी कर रहे सहकर्मियों से पैसा की मांग करने लगे नही देने पर तीनो लड़को द्वारा प्रार्थी के साथ अश्लील गाली गलौच करते हुए, जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे किसी नुकीली वस्तु से प्रार्थी पर वार कर चोट पहुंचा कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 188/23 धारा 327, 294, 506, 323, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके सहकर्मी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ आरोपियों द्वारा जिस दोपहिया वाहन का उपयोग किया गया था उसकी भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी तेलीबांधा निवासी बिर कुल्हड़िया एवं हरीश पटेल को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने साथी गोदी उर्फ नोहर देवार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन एवं 01 नग धारदार चाकू जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में आरोपी गोदी उर्फ नोहर देवार फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

*गिरफ्तार आरोपी-*

*01. बीर कुल्हड़िया पिता सेठी कुल्हड़िया उम्र 19 साल निवासी सुभाष देवार पारा थाना तेलीबांधा रायपुर।*

*02. हरिश पटेल पिता गणेश पटेल उम्र 23 साल निवासी सुभाष देवार पारा थाना तेलीबांधा रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *