रायपुर : भेंट-मुलाकात : कडार, भाटापारा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ग्राम कडार में नवनिर्मित रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थापित विभिन्न यूनिट का अवलोकन कर रहे हैं।उन्होंने सबसे पहले मसाला निर्माण यूनिट का अवलोकन किया। इस यूनिट को संचालित करने वाली ओम साईं राम स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इतरा धीवर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक हम 50 हजार रुपये के मिर्च-मसाले बेच चुके हैं।गौठान में स्व-सहायता समूह के सदस्य वर्मी कंपोस्ट का निर्माण भी कर रहे हैं, अब तक 1 लाख 20 हज़ार रुपये का बिक्री कर चुके हैं। इस समूह में कुल 11 महिला सदस्य जुड़े हुए हैं।