वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश के पश्चात कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Chhattisgarh

रायपुर । तीन बार के सांसद, तीन बार के विधायक और दो बार के राज्यसभा सांसद साथ ही भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता नंद कुमार साय ने अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है सोमवार को राजीव भवन रायपुर में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकम ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई है।

प्रदेश के वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कांग्रेस प्रवेश के पश्चात साय का मंगलवार को प्रथम बार अपना निवास आगमन हुआ जिस दौरान देवेंद्र नगर चौक से उनके बंगले तक गर्म जोश में उनके कार्यकर्ता ने ढोल नगाड़े और कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारे के साथ जोरो से स्वागत किया।

इस बीच कार्यकर्ताओं ने आदिवासी नेता नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश करते ही पटाके फोड़े और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दीं।

इस दौरान राघवेंद्र साय , दाउद असरफ , यश कोशले, सूर्या बारले, प्रभव साय , पुनेश्वर लहरे ,विशाल शतरंज,मुकेश भारती, ओंकार ध्रुव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *