सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में आज प्रदेश NSUI द्वारा जारी “एक रुपया और एक पैली धान,दे कर बढ़ाएं किसानों का मान

Chhattisgarh

सीतापुर : सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में आज प्रदेश NSUI द्वारा जारी “एक रुपया और एक पैली धान,दे कर बढ़ाएं किसानों का मान” नामक मुहिम के तहत सीतापुर NSUI विधानसभा अध्यक्ष राहुल गुप्ता जी एवं NSUI नेता गगन दास के निर्देशानुसार सरगुजा NSUI जिला संयोजक अंकित दास के नेतृत्व में सीतापुर विधानसभा के ग्राम आमाटोली धान खरीदी केंद्र में अन्नदाता किसानों से एक पैली धान एवं एक रुपये एकत्रित किये एवं उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके हक में डाका डालने वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध हम सब सदैव आपके साथ हैं एवं अन्नदाता किसानों को उनके हक अधिकारों से वंचित नहीं होने देंगे।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन सदैव आपके हक की इस लड़ाई में प्रथम पंक्ति में साथ खड़ी रहेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक गुप्ता,पंकज दास,अमन सिंह,आयुष दास,विवेक गुप्ता आदि NSUI के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *