मुख्यमंत्री भुपेश बघेल साथ मो.अकबर , उमेश पटेल सहित पहुंचे रविंद्र चौबे की हाल चाल जानने

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ :  मंत्री रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य में काफ़ी सुधार होते जा रही है। जानकारी मुताबिक उनकी ब्लडप्रेशर सामान्य हो गया है। डायलिसिस पूरी हो चुकी है। शरीर के अन्य अवयव भी तेज़ी से सामान्य हो रहे हैं। वे पूरी तरह से सजग हैं और लगातार बातचीत कर रहे हैं।
परिवार के डॉक्टर सदस्य संजय गांधी पीजीआई केे इलाज से पूरी तरह संतुष्ट हैं और उन्होंने आगे का इलाज वहीं जारी रखने का फ़ैसला किया है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर और खेल एवं युवा मामलों के मंत्री उमेश पटेल ने कल रात अस्पताल जाकर रविंद्र चौबे  से मुलाक़ात की थी।मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की हाल पूछी। मुख्यमंत्री और अधिकारीगण रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य पर लगातार नज़र रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *