मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर दुख व्यक्त किया

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 30 अप्रैल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज स्व  ठाकुर के सुपुत्र आशीष सिंह से दूरभाष से बातचीत कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि  ठाकुर का निधन छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति है।

उल्लेखनीय है कि बलराम सिंह ठाकुर तखतपुर से दो बार विधायक रहे और दो बार बिलासपुर नगर निगम के महापौर रहे। वे रतनपुर महामाया मंदिर के अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में उनकी पुत्रवधु  रश्मि सिंह तखतपुर से विधायक है। ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *