यातायात पुलिस रायपुर ने आयोजित की यातायत सम्मेलन

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : यातायात रायपुर दिनांक 29 अप्रैल 2019 पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 29 अप्रैल 2019 को यातायात रायपुर में पदस्थ समस्त अधिकारी कर्मचारियों का सम्मेलन कार्यक्रम रविंद्र मंच कालीबाड़ी रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  एमआर मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर शतानंद सिंह विंध्यराज, सतीश ठाकुर  के साथ यातायात रायपुर में पदस्थ समस्त (400) अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए!

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करानेे के लिए शुभकामनाएं दी एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया गया साथ ही ड्यूटी के साथ-साथ अपने परिवार के साथ भी टाइम मैनेजमेंट करने का गुर सिखाया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  एमआर मंडावी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया की पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला रायपुर द्वारा यातायात सम्मेलन कर अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक महोदय एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज रायपुर के निर्देशों को आप सब तक पहुंचाना एवं निर्देशों का पालन करना मुख्य उद्देश्य था!

कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात  सतीश कुमार ठाकुर एवं  सदानंद सिंह विंध्यराज द्वारा अधिकारी कर्मचारियों उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए एक अच्छे अनुशासित होकर ईमानदार छवि बनाने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही जवानों को उठो जवानों बढ़ो जवानो कर्तव्य मार्ग पर कभी ना रुकना कविता एवं गीत के माध्यम से निष्ठा पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया ! कार्यक्रम समापन उपरांत समस्त अधिकारी कर्मचारियों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *