बीजापुर : दिनांक 21/03/2023 , कल को कोरचोली एवं तोड़का के जंगलों में माओवादियों के PLGA कंपनी नम्बर 02 कमाण्डर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश और अन्य की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, एसटीएफ एवं केरिपु 85 की संयुक्त पार्टी माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी ।
अभियान के दौरान आज सुबह लगभग 06:30 बजे कोरचोली और तोड़का के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेढ़ में 01 वर्दीधारी महिला माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलो को सफलता मिली । मौके पर सर्चिंग के दौरान 01 नग 12 बोर रायफल, राउण्ड, पिटठू बैग, वर्दी, माओवादी साहित्य एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया । मुठभेढ़ में और माओवादियों के घायल होने की संभावना है ।