बघेल ने इस अवसर पर सभी लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं

Chhattisgarh

रायपुर, 1 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज सवेरे नववर्ष के प्रथम दिन राजधानी रायपुर के कोतवाली चावड़ी के मेहनतकश मजदूर भाई-बहनों के साथ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष का अभिनंदन किया ।

उन्होंने श्रमवीर भाई-बहनों को मिठाई खिलाकर और कंबल भेंट कर उनके साथ नए वर्ष की खुशियां बांटी।

बघेल ने इस अवसर पर सभी लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : मजदूरों के साथ मुलाकात की परंपरा के साथ नए वर्ष की बधाई।

यहां चावड़ी में लोगों को भरपेट भोजन मिल रहा है, स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से हमें पुरस्कार मिल रहा है, इन्हें बधाई.।

नये वर्ष में बुजुर्गों और हमारे पुराधा, हमारे महापुरूषों के सपनों को साकार करना ही मेरा नए वर्ष का संकल्प है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की नव वर्ष पर श्रमवीरों को सौगात

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भगिनी प्रसूति सहायता योजना में सहायता राशि 10,000 रुपए से बढ़ाकर 20,000 रुपए करने की घोषणा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *