छाल एवं एडू से चोरी कर अवैध लकडी को खपाया जा रहा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जांजगीर-चांपा जिला के ब्लाक मुख्यालय डभरा अंतर्गत ग्राम खोंधर खैरा सकराली चल रहा अवैध लकड़ी का कारोबार जहा पर छाल एवं एडू से चोरी कर अवैध लकडी को खपाया जा रहा है वही डभरा ब्लाक कर आसपास से लगभग सभी गांवों से इन लकड़ी तस्करों द्वारा काटा जा रहा है जिसको ज़िला प्रशासन के साथ साथ स्थानीय अधिकारियों का भी संरक्षण मिल रहा है यहां पर प्रमुख रूप से इमारती लकड़ी साल सागौन आपको कभी भी मिल जाएगा वही जिस पेड़ को सरकार द्वारा काटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है उसे काटकर तस्करी करने में इन्हें जरा भी हिचकिचाहट नही होती इन सभी लकड़ियों का जखीरा बहुतायत मात्रा में देखने को मिल जाएगा।परन्तु यह अवैध लकड़ी तस्करी का धंधा आला अधिकारियों के मदत से फल फूल रहे है । इन लकड़ियों को छिपाने के लिए साथ मे अलग अलग धंधा भी करते है।कुछ को अपने पैरावट में रखते है तो कुछ को अपने वर्कशॉप में छिपा कर रखते है इन अवैध लकड़ी कारोबारियों को शासन प्रशासन का कोई भी भय नही है । ये अपने अवैध लकड़ी को निर्भीक होकर पूरे जांजगीर के साथ साथ अन्य जिलों में भी खपा रहे है।
इन अवैध लकड़ी कारोबारियों से वजह से आज पर्यावरण को नुकसान हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *