छत्तीसगढ़ : रायपुर 26 अप्रैल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ के धार नगर के समीप बारातियो से भरे पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने और इस दुर्घटना में अनेक लोगों मृत्यु एवं घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के बेहतर से बेहतर इलाज कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।