चेहरा घोषित नही कर रहे न ही राज्यपाल बना रहे,पूर्व मुख्यमंत्री पर इशारों इशारों में निशाना साधते हुए कहा,जिन्हे राज्यपाल बनना था उन्हें लॉलीपॉप नही मिला ये दुर्भाग्य है

Chhattisgarh

रायपुर ब्रेकिंग : कोरिया जिले के बैकुंठपुर के लिए रवाना होंगे से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से कई मुद्दों को लेकर चर्चा की, कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान- राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात पर कहा सीएम बघेल ने कहा कि राज्यपाल का जो स्थानांतरण हुआ और मणिपुर नियुक्ति हुई,मैने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।सार्वजनिक रूप से उन्होंने सरकार की तारीफ की है,आरक्षण के मामले में वो चाहती थी हस्ताक्षर करना पर भाजपा नही करने दे रही।

राज्यपाल बनने के बीजेपी नेताओं की उम्मीद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना कहा कि चेहरा घोषित नही कर रहे न ही राज्यपाल बना रहे,पूर्व मुख्यमंत्री पर इशारों इशारों में निशाना साधते हुए कहा,जिन्हे राज्यपाल बनना था उन्हें लॉलीपॉप नही मिला ये दुर्भाग्य है,जबकि रमेश बेस को प्रमोशन मिल रहा।

लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष रखने के राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले बोलते थे लोकसभा और राज्यसभा में बोलने नही देते, आज वो बात सही साबित हो रही, पीएम ने अपने भाषण में कहा कितनो पर भारी हु,अदानी का नाम न लेकर उन्होंने सिद्ध कर दिया की भाजपा पर अदानी भारी है।

भाजपा द्वारा लगाए गए टारगेट किलिंग के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस समय पर नक्सली ऐसी घटनाएं करते है,भाजपा नेताओं की हत्या हुई है,आज नक्सली घर जाकर हत्या कर रहे मतलब उनकी ताकत कम हुई है, वो अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है,डीजी को निर्देश दिया गया है,सुरक्षा व्यवस्था को दूरस्थ करे,बैठके ले।

भाजपा नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था हटाने के आरोप पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  कहा सुरक्षा हटाने का नाम न ले, हमने कभी नही हटाई…

बजट और प्रदेश की जनता के उम्मीदों पर कहा-बजट आने दीजिए, चर्चा होगी तब तक इंतजार करे।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आंकड़ों पर मुख्यमंत्री का बयान कहा अभी नड्डा   आए थे बयान दे रहे थे डबल इंजन का,इन भाषण में झूठे आंकड़े दिए गए मेरे पास सही आंकड़े है मैं दे दूंगा, यहां आकर झूठ बोल रहे भाजपा के राष्ट्रीय नेता नड्डा । उन्होंने जो शब्द पश्चिम बंगाल में बोले थे वही लाइनें यहां दोहरा रहे,ये तिवल इंजन है भाजपा के समय में लूट चलता था,आदिवासियों की बात करते थे, पर अपने ही नेता का सम्मान नही कर पाई भाजपा,रमन सिंह के परिवार वालों की संपत्ति कितनी बढ़ी, इसपर जांच के लिए राज्यपाल से आग्रह किया था पर नही हुआ, अब नए राज्यपाल से उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *