लोक सेवा आयोग द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद के लिए चयन सूची जारी

Chhattisgarh

रायपुर : दिनांक12 जुलाई 2019. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ख’ के 8 पदों और मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग ‘ग’ के 28 पदों के लिए चयनितों की सूची जारी की गई है। आयोग द्वारा दोनों पदों के लिए मुख्य सूची के साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है। दोनों सूचियों को आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *