विवाह करने का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी नीरज यादव गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर : थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जो वापस नहीं आयी कि परिजन के संरक्षण से अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 33/2023 धारा 363 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना मंे संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ कर पीड़िता की पतासाजी करते हुए उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया की नीरज यादव उसे बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जिस पर आरोपी नीरज यादव को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि. एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – नीरज यादव पिता रामायण यादव उम्र 19 साल निवासी जैन स्कूल के पीछे सकरी जिला बिलासपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *