भेंट-मुलाकात : जिला- रायपुर, आरंग विधानसभा, ग्राम भानसोज

Chhattisgarh

आरंग : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि गौठानों में रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए हम सरकारी जमीन उपलब्ध करा रहे हैं।

गौठानों, रूलर इंडस्ट्रियल पार्क में आयमूलक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। सभी को रोजगार मिलेगा। ग्रामीण उद्योग नीति से गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

संस्कृति और रोजगार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, सभी को रोजगार मिले हमारा यही प्रयास है।
सभी जगह किसान बहुत खुश हैं। धान से पेट्रोल बनाने का कार्य किया जा रहा है, हम धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांग रहे हैं, जिसकी अनुमति केंद्र से नहीं मिल रही है।

भेंट-मुलाकात : जिला- रायपुर, आरंग विधानसभा, ग्राम भानसोज,मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :

1. भानसोज नहर से सण्डी-कुकरा मार्ग निर्माण को स्वीकृति दी जायेगी।

2. शासकीय हाई स्कूल भानसोज में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराया जायेगा।

3. शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भानसोज भवन में अहाता एवं स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जायेगा।

4. ग्राम भानसोज एवं नारा में आंतरिक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जायेगा।

5. भानसोज में बैंक की शाखा खोली जायेगी।

6. नगर पंचायत मंदिर हसौद में शास. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जायेगा।

7. सण्डी से नारा तक सड़क बनाई जायेगी।

8. चंदखुरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निर्माण कराया जायेगा।

9. ग्राम उमरिया में उमरिया मोड़ से परसदा तक पहुंच मार्ग को विकसित किया जायेगा।

10. ग्राम घुमराभाठा से आरंग पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा।

12. गोंडी में हाईस्कूल भवन निर्माण की घोषणा।

13. परसकोल में हाईस्कूल भवन का उन्नयन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *