रायपुर ब्रेकिंग: टिकरापारा में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, 32 पौवा देशी शराब के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

Uncategorized

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ टिकरापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से देशी मदिरा मसाला के 32 पौवे जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत 3,200 रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लालपुर से शहर के अंदर जाने वाले रास्ते पर नीले रंग की टी-शर्ट और जींस पहने एक युवक प्लास्टिक की बोरी में अवैध देशी शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया।

5760 एमएल देशी शराब जब्त

पकड़े गए युवक की पहचान अकांश कुरे (20), निवासी ईश्वर नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी मदिरा मसाला के 32 पौवे जब्त किए। प्रत्येक पौवे में 180 एमएल शराब थी। इस तरह कुल 5,760 एमएल शराब बरामद की गई।2पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 975/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। शराब कहां से लाई गई थी और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।

अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।qपुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच लगातार जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अवैध शराब बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *