रायपुर : खनिज विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शिवशंकर नाग और खनिज अधिकारी संदीप कुमार नायक को ईडी ने गिरफ्तार किया है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ईडी ने वंदना दीपक देवांगन की कोर्ट में पेश किया । ईडी ने 5 दिन की रिमांड माँगी है लेकिन अभी भी बहस जारी है।
ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो माइनिंग अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पर रायगढ़ और कोरबा में पोस्टेड रहने के दौरान 25 रुपये कोल लेवी घोटाला करने की बातें सामने आई।