रायपुर, 20 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल बुधवार 21 अक्टूबर को पूरे दिन व्यस्त दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का दिन पुलिस जवानों को नमन से शुरू होगा और संत समागम तक चलेगा।
जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 8:45 बजे चौथी वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल परिसर माना रायपुर पहुंचेंगे।
वहां सुबह 8:50 बजे से 10:30 बजे तक पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।
नवा रायपुर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम
सुबह 10:45 बजे होटल मेफेयर, नवा रायपुर अटल नगर में Capacity Building Workshop Urban Challenge Fund- HUDCO में शामिल होंगे। दोपहर 12:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन में जल जीवन मिशन का प्रस्तुतीकरण देखेंगे।q
दोपहर 2:40 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड, नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे।
बिलाईगढ़ में दशहरा महोत्सव
दोपहर 3:30 बजे रैनीभाठा, बिलाईगढ़ हेलीपैड पहुंचेंगे और शाम 3:40 से 4:30 बजे तक बिलाईगढ़ में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे।
भण्डारपुरी धाम में गुरुदर्शन एवं संत समागम
बिलाईगढ़ से शाम 4:40 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे आरंग विकासखंड के ग्राम भण्डारपुरी स्थित छात्रावास परिसर हेलीपैड पहुंचेंगे।
शाम 5:35 से 6:35 बजे तक गुरुद्वारा गुरु गद्दी भण्डारपुरी धाम में गुरुदर्शन एवं संत समागम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 7:45 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास लौट आएंगे।