बटनदार चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में स्थायी वारंट भी जारी

Uncategorized

रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पुरैना तालाब के पास बटनदार धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भूपेंद्र कुमार ध्रुव (31) निवासी अमलीडीह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में तेलीबांधा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। इस प्रकरण में न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरैना तालाब के पास एक व्यक्ति धारदार बटनदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लोहे का बटनदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, चाकू के एक तरफ धारदार नुकीला हिस्सा और दूसरी तरफ कटरनुमा हिस्सा था। हथियार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 372/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 में मामला दर्ज किया गया है।2

जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में तेलीबांधा थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले की जानकारी भी सामने आई। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी है। पुराने मामले में उसकी गिरफ्तारी के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपी: भूपेंद्र कुमार ध्रुव, पिता जवाहर ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी अमलीडीह, थाना न्यू राजेंद्र नगर, जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *