छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों को मिलेगा निर्यात प्रशिक्षण, 22 अक्टूबर को रायपुर में कार्यशाला

Uncategorized

रायपुर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और उनके कारोबार के विस्तार के उद्देश्य से केंद्र सरकार की RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के तहत एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण में उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण के दौरान उद्यमियों को बताया जाएगा कि वे अपने उत्पादों को विदेशी बाजारों तक कैसे पहुंचा सकते हैं और निर्यात कारोबार शुरू करने के लिए किन प्रक्रियाओं का पालन करना आवश्यक है।

इसके साथ ही इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कोड (IEC) के लिए आवेदन, HS कोड, निर्यात योग्य उत्पाद तैयार करने, अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान और संभावित विदेशी खरीदारों तक पहुंचने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।22 अक्टूबर को रायपुर में कार्यशालाआगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक जिला पंचायत भवन, कलेक्टर परिसर, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित होगा।

वहीं, 24 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रशिक्षण के लिए आयोजन स्थल जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा। प्रतिभागियों को स्थल और अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पहले 13 अक्टूबर को भी एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।प्रदेशभर के उद्यमी ले सकते हैं हिस्साप्रशिक्षण में MSME उद्यमियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों, सप्लायर्स, स्थानीय उत्पाद निर्माताओं और निर्यात कारोबार शुरू करने के इच्छुक लोगों को आमंत्रित किया गया है।

इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के अवसरों से परिचित कराना और उद्यमियों को निर्यात के लिए तैयार करना है।

रजिस्ट्रेशन के लिए यहां करें संपर्कइच्छुक उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोऑर्डिनेटर सदफ अंजुम से मोबाइल नंबर 7067479022 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

पंजीयन के बाद प्रतिभागियों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा, जहां आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की तारीख, स्थान और अन्य जरूरी जानकारियां साझा की जाएंगी।RAMP योजना के तहत प्रदेश में आने वाले समय में लगभग 12 और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *