रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के पहले दिन के उत्तरार्ध में पहली बार सामाजिक-आर्थिक संकल्प का प्रस्ताव, काम किया है- काम करेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने रखा । उन्होंने प्रस्ताव में कहा कि सभी को न्याय, भेदभाव किसी से नहीं, यही भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शक सिद्धांत है, और अपने इसी सिद्धांत के तहत भाजपा लगातार काम करती रही है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण के बाद प्रदेश में पहली बार निर्वाचित भाजपा सरकार ने भी लगातार 15 वर्ष तक इसी सिद्धांत के आधार पर कार्य किया। भाजपा की प्राथमिकता में कृषि और कृषक कल्याण, गरीब कल्याण, आदिवासी समाज का विकास और भारत का विकास हमेशा रहा है। प्रस्ताव का समर्थन बिलासपुर संभाग प्रभारी किरण देव ने किया।
इसी सत्र में डाटा मैनेजमेंट पर भाजपा प्रवक्ता दीपक महस्के, मोदी के मन की बात विषय पर जगदीश रामू रोहरा व समर्पण दिवस पर प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन ने वृत रखा।
भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने भारत में होने वाले G- 20 बैठक विषय पर अपना वृत रखे हुए कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत इस समय जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। अजय चंद्राकर ने कहा कि मोदी को अध्यक्षता मिलना भारत को अध्यक्षता मिलना है भारत को अध्यक्षता मिलना भारत के हर नागरिक को अध्यक्षता मिलना है। यह अनूठा मंच है जो विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को साथ लाता है। जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 85%, वैश्विक व्यापार का 75% और वैश्विक आबादी का 60% हिस्सा है।भारत ने *वसुधैव कुटुंबकम* को अपने अपनी अध्यक्षता थीम के रूप में लिया है। और यह बताते हुए गर्व होता है इसकी एक बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित है। यह बैठक छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत से विश्व के लोगो को अवगत कराने का सर्वथा उचित मंच है। यह अवसर हमें *लोकल फॉर वोकल* और अपने सांस्कृतिक समृद्धि को विश्व पटल पर रखने का मंच प्रदान करेगा।
आज देश में ऐसे आयाम स्थापित हो रहे है जो कांग्रेस ने दशकों तक नहीं सोचा था और 56 इंच का सीना इसी को कहते है।
प्रथम दिन के अंत में बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा की बैठक रूटीन प्रोसेस है। बैठक के माध्यम से कार्यक्रम की कार्य योजना बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि आप यह याद रखें कि इस कार्य समिति की तरफ भाजपा के लाखों कार्यकर्ता मार्गदर्शन के लिए देखते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में अथाह ऊर्जा है। ऊर्जा का उपयोग स्थानीय कांग्रेसी विधायकों के नाकामी को उजागर करने के लिए होना चाहिए। अगर आम जनता को प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला, अगर केंद्र सरकार के गरीब अन्न कल्याण का चावल आम व्यक्ति तक नहीं मिला तो यह राज्य सरकार की विफलता के साथ-साथ स्थानीय विधायक की भी विफलता है। जनता की सभी समस्याओं का हल विधायक होता है । अगर वह हल नहीं कर सकता तो समस्या की जड़ विधायक होता है। इस भूपेश सरकार में कांग्रेस का प्रत्येक विधायक सारी समस्याओं की जड़ है । उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ऐसे सभी कांग्रेस विधायको का घेराव करना है।