छत्तीसगढ़ : जिला जांजगीर के सारागांव थाना 112 के टीम के द्वारा 200किलो अवैध गांजा पकड़ा। मामला अभी यह है कि चाँम्पा जांजगीर से अपराधी छुपते छुपाते भाग रहा था और सारागांव मुड़पार रोड़ में गाँव के पास अपराधी गांजा सहित गाड़ी को छोड़ कर भाग रहा था,जिसे सारागांव के 112 पुलिस आरक्षक दिलीप सिदार , आरक्षक सन्नी जोशी ने 5 किलोमीटर दूरी तक दौड़ाते हुए आरोपी कृष्ण दास को पकड़ा,आरोपी ने पूछ ताछ पर बताया कि गाड़ी उड़ीसा तरफ का है और नंबर प्लेट बदला हुआ बता रहा है।
सारागांव थाना प्रभारी चुन्नू तिग्गा ने आरोपी के कब्जे से गाड़ी सहित गांजा को जब्तकर उसके विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है