छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 16 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण ई

Chhattisgarh

जिला बीजापुर : दिनांक 31-12-2022,वर्ष 2022 जिला बीजापुर सुरक्षा बलों के लिये उपलब्धि पूर्ण रहा है । वर्ष 2022 में पुलिस के जवान माओवादियों पर भारी पड़े , सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच हुए 23 मुठभेड़ में 14 माओवादियों को मार गिराने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली । वर्ष में 26 विभिन्न हथियार, 244 कारतुस, 23 आईईडी, 22 डेटोनेटर एवं 949 मीटर इलेक्ट्रिक वायार बरामद किया गया ।

मुखबिरी के आरोप में माओवादियों ने वर्ष में 12 आम नागरिकों की हत्या, वर्ष 2022 में माओवादियों से लोहा लेते हुये मुठभेड़ एवं आईईडी विस्फोट की घटना में 06 जवान शहीद हुए एवं 27 जवान घायल हुए ।

बीते एक साल में सुरक्षा बलों द्वारा 165 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया । छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर वर्ष भर में कुल 16 माओवादी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर शासन की योजना का लाभ ले रहे है एवं खुशहाल परिवारिक जीवन जी रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *