कांग्रेस ने सब्जी मंडियों में लगाई महंगाई पर चौपाल

Chhattisgarh

रायपुर। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी 12 ब्लॉकों में स्थित सब्जी मंडियों में यह प्रदर्शन किया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे और कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव के नेतृत्व में महँगाई के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। जयस्तंभ चौक से शुरू की गई यह पदयात्रा मालवीय रोड,शास्त्री बाजार होते हुए शास्त्री चौक पर का समापन किया गया।
प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस ने इस दौरान व्यापारियों को पर्चे भी बांटे इसमें 2014 के पूर्व एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, आटा, दूध की कीमतें एवं वर्तमान में इन सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जो वृद्धि हुई है उसके बारे में आमलोगों एवं व्यापारियों को बताया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी चंदन यादव ने कहा, विफल आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। बीते 14 महीने में महंगाई दर दोहरे अंक पर हैं। पेट्रोल-डीजल, सीएनजी एवं रसोई गैस से लेकर अनाज, दालें, कुकिंग, ऑयल जैसी चीजों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। मोदी सरकार द्वारा आटा, चावल, दही, पनीर और शहद जैसी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से महंगाई और बड़ी है।
महंगाई छू रही आसमान-दुबे
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, 2013-14 का वह दौर याद कीजिए मोदी ने देश के युवाओं और आम जनों को कैसे-कैसे सपने दिखाए थे। अपने हर भाषण में वादा करते थे कि सत्ता में आते ही बेरोजगारी और महंगाई को खत्म कर देंगे। बहुत हुई महंगाई की मार . जैसे नारों की गूंज हर जगह सुनाई दे रही थी। आज उन्हें सत्ता में आए 8 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी कम होने की बजाए आसमान छू रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *