रायपुर : दिनांक 24/12/22, खाद्य मंत्री अमजीत भगत करीबन एक सप्ताह से ज्यादा अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। वें लगातार क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर रहे हैं और लोगों की खुशहाली की खबर रख रहे हैं। आज दिन शनिवार को छत्तीसगढ़ के यशस्वी कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अमरजीत भगत का विधायक भवन सीतापुर आगमन हो रहा है, इस दौरान वे नगर पंचायत सीतापुर के विभिन्न वार्डों में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के शामिल होंगे, इस कार्यक्रम में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे।