रायपुर *ब्रेकिंग* : पिछले पखवाड़े की तरह 1 से 15 दिसम्बर तक पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए प्रदेश के स्वावलंबी गौठनों ने कृषि विभाग की तुलना में अधिक राशि का भुगतान किया।गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई 4.41 करोड़ रुपए की राशि में से 2.75 करोड़ रुपए का भुगतान 4372 स्वावलंबी गौठानों ने अपने संसाधनों से और 1.66 करोड़ रूपए का भुगतान कृषि विभाग द्वारा किया गया।स्वावलंबी गौठनों द्वारा अब तक 32.36 करोड़ रुपए के गोबर की खरीदी की गई है।
–गोबर विक्रेताओं को अब तक किया गया 192.86 करोड़ रूपए का भुगतान
–गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक किया गया है 169.41 करोड़ रूपए का भुगतान