पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा जीत षड्यंत्र से हुई है, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा भाजपा के अंदर खींच तान,आपस में गुटबाजी है

Chhattisgarh

रायपुर : भानूप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर षड्यंत्र का आरोप लगाया है जिसके पलटवार में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम का बयान कहा,चुनाव में क्या संयंत्र , भूपेश बघेल की सरकार बनने के बाद 5 उपचुनाव हुए।पांचों में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की जीत हुई। भानुप्रतापपुर में जो जीत हुई इसका सारा श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जाता है।हमारे कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजना चल रही है। जनता से स्वीकारा है। समर्थन दिया है, उसी के आधार पर जनता ने चुनी है।

हिमाचल में कांग्रेस की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान का पलटवार में स्कूल शिक्षा डॉ प्रेम सिंह टेकाम का बयान कहा हिमाचल में जो जीत हुई है। छत्तीसगढ़ मॉडल के आधार पर चुनाव लड़ा गया। छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था । धुआंधार चुनावी प्रचार, सभा ली,उनकी मेहनत ने रंग लाई। हिमाचल प्रदेश की जीत हमारे प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल को जाता है। भाजपा की करारी हार हुई है, भाजपा के अंदर खींच तान , आपस में गुटबाजी है। भाजपा बार बार नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बदलते रहते हैं और फिर बदलने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *