पूरे देश में हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की प्रशंसा : सुंदर विमल तमिलनाडु

Chhattisgarh

चित्रा पटेल : रायपुर : पूरे देश में हो रही है छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा,हो रही है भूपेश सरकार की योजनाओं की तारीफ,तमिलनाडु के किसान पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की योजनाओं का किया निरीक्षण,तमिलनाडु के किसानो ने कहा धान खरीदी 2500/ समर्थन मूल्य में और गन्ने की खरीदी का मूल्य सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा, छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना बहुत बेहतर,पूरे देश में अकेला छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है सबसे ज्यादा मूल्य में धान खरीदी यह बात बालाजी और सुंदर विमल कावेरी नदी फार्मर्स एसोसिएशन तमिलनाडु ने कहा है।तमिलनाडु के किसान  बेहद खुश हुए उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की योजनाओं का तमिलनाडु सरकार से वापस जाकर करेंगे ।

कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से तमिलनाडू से आए सभी किसानों ने मुलाकात की और आज कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के बंगले उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया है कि छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान योजना की निरीक्षण करने के लिए तमिलनाडु के किसान कल से राजधानी पहुंचे हैं और हमारे गौठान छत्तीसगढ़ के किसी क्षेत्र में होने वाले कार्यों को उन्होंने विजिट कर देखा  और किसान के लिए सम्मान की बात है कि छत्तीसगढ़ में गन्ने की जो कीमत दी जा रही है और धान की कीमत किसानों को मिल रहा है तमिलनाडु के किसानों ने देखा आश्चर्य हुए और मुख्यमंत्री की तारीफ की उन्होंने कहा सारे हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ सरकार के बराबर किसानों को गन्ना का ना पैसा  ना धान का पैसा कोई सरकार नहीं दे पा रही है, सबसे ज्यादा दे रही है तो छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार दे रही है ,इसलिए कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *