बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने की बड़ी सर्जरी ,बदले गए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पुनिया

Chhattisgarh

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में उलटफेर।सियासत के गलियारे से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा के तर्ज पर छग में कांग्रेस पार्टी ने भी बड़ी सर्जरी करते हुए छग प्रभारी को बदल दिया है। 5 दिसंबर की देर रात पार्टी की ओर से एक ऑफिसियल लेटर जारी किया गया ।

इस लेटर के मुताबिक कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया के जगह कुमारी शैलजा को छग का प्रभार दिया गया है ।हांलाकि न केवल छग बल्कि अन्य 2 राज्यों में प्रभारी भी बदले गए हैं।शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा और दिल्ली का प्रभार दिया गया है जबकि सुखजिंदर सिंह राजस्थान के प्रभारी बनाए गए हैं।

आपको बता दें कि इन तीनों राज्यों में ठीक एक साल बाद चुनाव होने हैं और चुनाव के एक साल पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्यों के प्रभारी में फेरबदल करके यह बताने की कोशिश की है कि आने वाले 2023 के चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

विगत माह भारतीय जनता पार्टी ने छग में संंबसे पहले सर्जरी की शुरुआत की थी ।भाजपा के प्रदेश प्रभारी से लेकर कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों के  जिलाध्यक्ष तक बदल दिए गए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *