0निगम जोन 5 की टीम ने सुन्दर नगर में हरि ओम ट्रेडर्स में लगभग 80 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त कर 6000 रूपये का जुर्माना किया

Chhattisgarh

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार आज नगर निगम जोन क्रमांक 5 की टीम द्वारा जोन कमिश्नर श्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारी वल्लभ शर्मा,जोन स्वास्थ्य अधिकारी  ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू एवं सम्बंधित निगम कर्मचारियों की उपस्थिति में आकस्मिक निरीक्षण कर केन्द्र सरकार के आदेश पर छत्तीसगढ़ शासन, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल, रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर विगत 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के बाजार में उपयोग की जानकारी ली. इस दौरान नगर निगम जोन 5 की टीम द्वारा सुन्दर नगर स्थित हरिओम ट्रेडर्स में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लगभग 80 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करके सम्बंधित व्यवसायी पर तत्काल 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया एवं उन्हें भविष्य में पुनरावृति होने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी. वहाँ आसपास स्थित दुकानों में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान आज कुल मिलाकर 8000 रूपये का जुर्माना नगर निगम जोन क्रमांक 5 की टीम द्वारा किया गया. अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *