सावित्री भानुप्रतापपुर से कांग्रेस प्रत्याशी, नामांकन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

Chhattisgarh

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की पत्‍नी सावित्री मंडावी को अपना उम्मीदवार बनाया है। एआईसीसी द्वारा उनके नाम की घोषणा किए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, भानुप्रतापपुर के लिए सावित्री मंडावी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है। हम सब उनको शुभकामनाएं देते हैं। यह कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है, यहां प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। इधर, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक ब्रम्‍हानंद नेताम को प्रत्‍याशी घोषित किया है।

कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति को तीन नाम का पैनल भेजा था। इसमें से सावित्री मंडावी के नाम की घोषणा पार्टी ने बुधवार को कर दी। भानुप्रतापुर चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन दाखिले के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। कांकेर कलेक्टोरेट में होने वाले नामांकन के लिए कांग्रेस रैली के साथ पहुंचेगी। रैली में कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री और विधायक सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *