मंत्री डॉ. टेकाम का दौरा कार्यक्रम

Chhattisgarh

रायपुर, 16 नवंबर 2022/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 19 एवं 20 नवम्बर को सरगुजा, सूरजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मंत्री डॉ. टेकाम 18 नवम्बर को रायपुर से रात्रि 9.30 बजे प्रस्थान कर 19 नवम्बर को सुबह 7.15 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे और वहां से सुबह 9 बजे सूरजपुर जिले के विकासखण्ड प्रतापपुर जाएंगे। वे प्रतापपुर में सबुह 11 बजे जिला सहकारी बैंक के एटीएम का लोकार्पण करने के बाद ग्राम खोरमा के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर 01 बजे ग्राम खोरमा में एकलव्य आवासीय भवन का भूमिपूजन करेंगे और प्रतापपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

मंत्री डॉ. टेकाम 20 नवम्बर को सुबह 10.30 बजे प्रतापपुर से ग्राम कोरोधा के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 11 बजे कोरोधा में मुख्य मार्ग से कोरोधा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। वे दोपहर 12 बजे प्रतापपुर से भैयाथान मार्ग सत्तीपारा के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर 3 बजे खडगवां कला में झिगापारा पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करने के बाद रात्रि 9.30 बजे प्रतापपुर से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से रात्रि 10.30 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *