किसान कांग्रेस के 36 किसान रथ को हरी झंण्डी दिखायेंगे एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम

Chhattisgarh

रायपुर /07 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ किसान जोड़ो सम्मान यात्रा का शुभारंभ दिनांक 8 नवंबर को होगी एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव किसान कांग्रेस एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी हरि गोविंद सिंह तिवारी एवं प्रदेश के समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में 36 किसान रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जायेगा। किसान सम्मान यात्रा रथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों से गुजरेगी और लगभग 2500 कि.मी. से अधिक की सम्मान यात्रा में 90 विधानसभा के प्रत्येक , नगर, ग्रामों एवं बुथों में 36 किसान रथ के माध्यम से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और छत्तीसगढ़ शासन की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायेगी। किसान सम्मान यात्रा का समापन दिसंबर में होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा शामिल होंगे।

प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हैं। किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया। प्रदेश के 20 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। धान की कीमत वायदानुसार 2500 रू. प्रति क्विंटल दिया। इस वर्ष धान की कीमत 2640 एवं 2660 रू. देगी। धान के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, के माध्यम के कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष एवं वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है। 5 लाख से अधिक किसानों को स्थाई पंप कनेक्शन दिया गया। कांग्रेस सरकार में किसानों का सम्मान बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *