काँग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को जिताने के लिए विकास उपाध्याय पहुचे हर गली-हर घर

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 11 अप्रेल 2019 पश्चिम  विधायक विकास उपाध्याय ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को जिताने के लिए पहुंच रहे हर गली हर घर में विकास उपाध्याय ने सरोना ,चंदनडीह एवं विभिन्न वार्ड व में दौरा कर लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पक्ष में किया प्रचार एवं अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की किये अपील की, महिलाएं भी निकल कर कांग्रेस का कर रही समर्थन ।उपाध्याय नेे कहा कि आज युवाओं को अपने भविष्य की तलाश है युवाओं को लगता है कि,  पूरा भरोसा है कि उनके सपनों को उनके भविष्य को साकार कोई कर सकता है तो रोजगार कोई दे सकता है तो शिक्षा का अधिकार कोई दे सकता है तो वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है ,ओ राहुल गांधी कर सकते हैं और कहा कि जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए ,रोजगार के लिए,गरीबों के लिए न्याय की घोषणा की है जो वादे किए हैं वह वादे अवश्य पूर्ण करेंगी क्योंकि कांग्रेसी एक ऐसी सरकार है जो सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है ,आज कांग्रेस के कारण ही ,भारत की युवाओं के कारण ही भारत की गिनती एक शक्तिशाली और विकासशील देशों में गिनती होती है ।

केंद्रीय बीजेपी राज में इन 5 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था (इकोनामिक ग्रोथ) गड़बड़ा गई है भारत का जीडीपी 8.2 से घटकर आज 6:00 पर आ चुका है और यह सब हुआ है बीजेपी के कारण बीजेपी के जिस की मुखिया के पढ़ाई के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं जो भारत के पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देना तो दूर ,जो रोजगार में है उन्हें भी बेरोजगार करने का काम कर रहे हैं । विकास उपाध्याय ने आज पश्चिम विधानसभा में सरोना ,चंदनडीह एवं विभिन्न वार्डों में रैली निकालकर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे के पक्ष में प्रचार किया। उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस के रायपुर प्रत्याशी प्रमोद दुबे एक साधारण परिवार से है जिन्होंने पार्षद रहते हुए, महापौर रहते हुए रायपुर की जनता के लिए कई निर्णय ,लिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया, महिलाओं को सशक्त बनाया, जिससे वे खुद आज अपने परिवार का एवं अपना पालन पोषण बड़े आराम से कर रही है रायपुर के महापौर एवं लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने ही सर्वप्रथम महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किया आज अधिक से अधिक महिलाएं ई रिक्शा चला कर अपना पालन पोषण ,अपने परिवार का पालन पोषण बड़े ही आराम से कर रही है ।रायपुर सिटी को स्मार्ट सिटी का दर्जा हमारी युवा प्रत्याशी भाई प्रमोद दुबे के कारण ही प्राप्त हुआ है प्रमोद दुबे एक सहज योग एवं सरल व्यक्तित्व के धनी है।

उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवाओं के लिए घोषणा की है कि वे 31 मार्च 2020 अर्थात 1 साल में 22 लाख नौकरियां देंगे कुल मिलाकर 1साल में 22 लाख बेरोजगार युवकों को रोजगार देगे अगर इसके लिए आप और हम सबको मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाना है एवं रायपुर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे को अधिक मतों से विजयी बनाना है। कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ हुआ एवं 15000 सरकारी शिक्षाकर्मियों की भर्ती निकाली गई  विकास  ने बताया कि आज घर की आम महिलाये बिजली बिल हुआ आधा को लेकर बिजली बिल हाथ मे लेकर काँग्रेस के प्रचार में निकली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *