शाह व डॉ. सिंह की आज छुरा व डोंगरगांव में चुनावी सभाएं

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 12 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आमसभाएं लेंगे। शाह 12 अप्रैल को अपराह्न 3.05 बजे राउरकेला एयरपोर्ट ओडिशा से विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और प्राइवेट हेलिकॉप्टर से डोंगरगांव जिला राजनांदगांव जाएंगे। यहां जेन्ट्स क्लब मैदान पर अपराह्न 04 बजे वे पार्टी की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी सभा में शामिल होंगे। आमसभा को संबोधित करने के बाद शाह रायपुर पहुंचकर लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना होंगे।
इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह दोपहर 12 बजे राजिम विधानसभा क्षेत्र के छुरा पहुंचेंगे जहां नगर पंचायत के सामने उनकी चुनावी सभा होगी। सभा लेने के बाद डॉ. सिंह रायपुर लौटकर भाजपा अध्यक्ष शाह के साथ डोंगरगांव प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *