पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया जनसम्पर्क

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 09/04/2019 रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने आज पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रहित के लिए नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देने का आग्रह करते हुए जनता के समक्ष अपनी बात रखते रहे। सोनी ने सुबह 9:00 बजे गुढ़ियारी के हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर जनसंपर्क की शुरुआत की। उन्होंने नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड, दानवीर भामाशाह वार्ड,ठक्कर बापा वार्ड, तिलक नगर, संत रामदास वार्ड, सरदार पटेल वार्ड, मनमोहन बक्शी वार्ड, रामकृष्ण परमहंस वार्ड,संत कबीर दास वार्ड, रामसागर पारा वार्ड, शहीद चूड़ामणि वार्ड, ठाकुर प्यारेलाल वार्ड में जनसंपर्क 5 बजे तक कर चुके थे। पश्चात रात्रि 8 बजे तक दीनदयाल वार्ड, माधव राव सप्रे वार्ड, शहीद भगत सिंह वार्ड में जनसंपर्क वे करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए हूए पूर्व लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत ने कहा की राजधानी रायपुर के समुचित विकास की आधारशिला सही मायने में पूर्व महापौर रहे सुनील सोनी ने रखी है। उनकी विकासपरक सोंच को जनता जानती है। निश्चित रूप से जनादेश उनके साथ होगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि जनता देश मे सक्षम नेतृत्व चाहती है। ऐसा नेतृत्व जो माँ भारती का भाल ऊँचा रख सके। ऐसा नेतृत्व जो अपने देश के मान-सम्मान और स्वाभिमान को सर्वोपरि समझे और जनभावनाओं का सम्मान करें। यह सभी गुण आज हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में देख रहे है। राजनीति में उनसे बड़ा त्यागी देश का सेवक कोई दूसरा नही है। भारतीय राजनीति में दूर तक कोई राजनेता मोदी जी के मुकाबले का नही है।
उन्होंने कहा आज राष्ट्रविरोधी ताकते सिर उठा रही है ऐसे में देश को नरेंद्र मोदी जरूरत है। हम सभी के साथ-साथ करोड़ों देशवासियों की इच्छा है कि वे दोबारा प्रधानमंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *