विधायक पटवारी ने भी लगाए आरोप कांग्रेस ने सदन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की

Uncategorized

MP : विधायक पटवारी ने भी लगाए आरोप
कांग्रेस ने सदन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के विधायक पांचीलाल मेड़ा को जान का खतरा है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

विधायक जीतू पटवारी का प्रश्न क्रमांक 2309
ऽ – प्रदेश में विगत 7 वर्षों में दंगों की संख्या 229 सरकार द्वारा बताई गई वही विगत 7 वर्षों में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग पर अत्याचार के 57925, केस दर्ज हुए, मतलब प्रतिदिन 23 केस दर्ज होते हैं जिसमें 20929, केस का निर्णय कोर्ट से हुआ, जिसमें 3974, प्रकरण में सजा हुई, जिसका सक्सेस रेट 19 प्रतिशत है।
ऽ वही विगत 7 वर्षों में लोकायुक्त में 2344, केस भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी के दर्ज किए जो कि औसत 1 केस प्रतिदिन है जिसमें सजा 367 केस में है, जिसका सक्सेस रेट 15 प्रतिशत है। सबसे ज्यादा 155 केस 2019 में निराकृत करवाए गए 32 शासकीय केस जो लोकायुक्त ने दर्ज किए हैं,
ऽ वही शासन द्वारा अभियोजन के लिए आज दिनांक तक विगत 7 वर्षों में अनुमति प्रदान नहीं की गई है जो स्पष्ट बताता है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचारियों को शरण दे रही है,

ऽ वही 3 वर्षों में 2019 से 2022 तक 167 युवाओं ने गरीबी व बेरोजगारी के कारण आत्महत्या की प्रदेश में विगत 6 वर्षों में 14 038 हत्या हुई जोकि प्रतिदिन 7 हत्या होती है वहीं 18 बलात्कार 87 चोरी 4लूट एससी एसटी पर अत्याचार के 23 केस वही भ्रष्टाचार का 1 केस प्रतिदिन दर्ज होता है

ऽ वही मध्यप्रदेश अब महिला बलात्कार और अत्याचार में तो नंबर वन था ही अब अनुसूचित जाति जनजाति पर अत्याचार में भी नंबर वन हो चुका है प्रतिदिन यहां पर 10 से ज्यादा केस अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार के दर्ज किए जा रहे हैं।विगत 1 वर्ष में 42 लोगों ने प्रतिदिन लॉकडाउन में बेरोजगारी और गरीबी के कारण आत्महत्या की कुल 12534 , 10 माह में घटना हुई है।

विधायक पटवारी ने भी लगाए आरोप
कांग्रेस ने सदन की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के विधायक पांचीलाल मेड़ा को जान का खतरा है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *