रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता ओम माथुर को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। ओम माथुर राजस्थान के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यह आदेश जारी किया है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी तेज कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में नए प्रभारियों के नाम की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को हटाकर भाजपा ने ओम माथुर को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी बनाया है। छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी अभी भी नितिन नवीन हैं। छत्तीसगढ़ के साथ साथ भाजपा ने बिहार , हरियाणा , झारखंड , केरल , लक्षद्वीप , मध्य प्रदेश , पंजाब , तेलंगाना , चंडीगढ़ , राजस्थान , त्रिपुरा , पश्चिम बंगाल के भी प्रभारियों के नाम की लिस्ट जारी की है।
पीएम मोदी के करीबी हैं ओम माथुर: भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता है। ओम माथुर को नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है।ओम माथुर आरएसएस के प्रचारक थे, गुजरात के साथ साथ उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के प्रभारी भी रह चुके हैं।