रायपुर : रायपुर-राजधानी के बूढातालाब स्थित गणेश मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 किलो लड्डू का भोग विघ्नहर्ता श्री गणपति बप्पा को चढ़ाया जायेगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर विधानसभा के विधायक
कुलदीप जुनेजा मुख्य रूप से उपस्थित होंगे साथ ही नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ,छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री अमरजीत सिंह चावला,शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ,संस्कृति विभाग के एमआईसी सदस्य पार्षद आकाश तिवारी, जोन अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा पार्षद अमितेश भारद्वाज,एल्डरमैन सुनील भुवाल सुनील छतवानी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज राठी,नितिन भंसाली,तरुणेश परिहार,राकेश वाकड़े की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होना है। आप सभी भक्तों से आग्रह है इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर पुण्य का लाभ ले।