मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 9 और 10 अप्रैल का दौरा कार्यक्रम….

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर 08 अप्रैल 2019 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 अप्रैल 2019 मंगलवार को सुबह 10.30 बजे बिलासपुर से रतनपुर जायेंगे। रतनपुर मंदिर दर्शन करने के बाद लोरमी, विधानसभा जिला मुंगेली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे लोरमी विधानसभा जिला मुंगेली में आमसभा, दोपहर 1.30 को बलौदा अकलतरा विधानसभा जिला जांजगीर चांपा में आमसभा, दोपहर 3 बजे हसौद, जैजपुर विधानसभा जिला जांजगीर-चांपा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 को दोन्देकला में कार्यकर्ता सम्मेलन मे भाग लेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल 10.04.2019 को 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से अरौद (चारामा) भानुप्रतापपुर विधानसभा जिला कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे और अरौद (चारामा) में आमसभा, दोपहर 2 बजे छुईखदान खैरागढ़ विधानसभा जिला राजनांदगांव में आमसभा, दोपहर 3.30 बजे बागरेकसा डोंगरगांव विधानसभा जिला राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे बागरेकसा से हेलीकॉप्टर द्वारा सेलूद पाटन विधानसभा जिला दुर्ग के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे पाटन विधानसभा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि 8 बजे भिलाई 3 से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *