भाजपा ने कार्यालय प्रभारी सुभाष राव को बनाया स्टार प्रचारक

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : रायपुर दिनांक08 अप्रेल2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने  छत्तीसगढ के लिये स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, सूची मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के दिग्गज नेताओ का नाम शामिल है। सूची मे एक चैाकानें वाला नाम है सुभाष राव का, जो प्रदेश भाजपा के कार्यालय प्रभारी है, पार्टी ने उन्हे महत्व देते हुये भाजपा के दिग्गज नेताओ से ऊपर स्थान दिया है। भाजपा द्धारा जारी 40 प्रचारको की सूची मे 33वें नंबर पर है उसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और पुर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, लता उसेंडी, अमर अग्रवाल, सांसद चंदुलाल साहु, पुर्व सांसद मधुसुदन यादव, सांसद अभिषेक सिंह, और विधायक अजय चंद्राकर का नाम है।

सूत्रो की माने तो प्रदेश भाजपा मे विधानसभा चुनाव के बाद से सब कुछ ठीक नही चल रहा है, जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेता नाराज है। पार्टी के पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते रहे है। स्टार प्रचारको की सूची के बाद यह बाते सच प्रतीत हो रही है। पार्टी मे वरिष्ठ नेताओ को महत्व नही दिया, नाराजगी का आलम ये है कि दो दिन बाद मतदान होना है और वे घर पर बैठे है। भाजपा नेताओ की माने तो पार्टी मे उनकी पूछपरख नही है जिससे घर बैठना ही ठीक है , वही कार्यकर्ताओ की माने तो भाजपा मे स्टार प्रचारक सुभाष राव के अतिरिक्त और भी दिग्गज नेता है जिन्हे सूची मे स्थान मिलना था पर नही दिया गया है।

सुभाष राव ने बस्तर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया है, वे मूलतः संगठन खेमे है। राजनिती की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिसर से की फिर राजधानी मे मीडिया का बेहतर कार्यसंचालन करने का ईनाम मिला। उन्हे प्रदेश कार्यालय प्रभारी बनाया गया, वे भाजपा सरकार के दौरान दो बार लगातार गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष रह चुके है।
सुभाष राव को स्टार प्रचारक बनाये जाने पर भाजपा मीडियां विभाग के नलीनेश ठोकने ने कहां कि

‘‘यह पार्टी का तकनिकी मामला है पार्टी ने उन्हे स्टार प्रचारक उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति उनके पुराने कार्यानुभव को देखकर बनाया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *