रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के तीसरे चरण की शुरुआत रायगढ़ से गुरूवार को करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेट-मुलाकात के लिए पुसौर विकासखण्ड के ग्राम नावापारा-अ तथा रायगढ़ विकासखण्ड के ग्राम लोईंग पहुंचेंगे। शाम को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ में हेमूकालानी चौक से चक्रधर चौक तक रोड शो करेंगे।
रोड शो के बाद वे सर्किट हाऊस में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात करेंगे। वे रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे। अगले दिन 2 सितम्बर को सर्किट हाऊस में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा पत्रकार वार्ता लेने के अगले कार्यक्रम के लिए रायगढ़ से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री इसके पूर्व 26 विधानसभा का दौरा दो चरण में कर चुके हैं। तीसरे चरण की शुरूआत बरसात के बाद करने का कार्यक्रम था। कार्यर्क्रम में आम जनता मुख्य्मंत्री से सीधे रूबरू होगी। कार्यक्रम की रूपरेखा ही ऐसी है कि लोग अपने सीएम से सीधा सवाल कर सकें। कई संगठन भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। मुख्य्मंत्री आम लोगों को ज्यादा देते महत्व हैं। अभी तक हुए कार्यक्रम से कांग्रेस का प्रभाव काफी बढ़ा है, इसलिए भी मुख्य्मंत्री इस पर ज्यादा जोर दे रहे है।