“प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 587 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

Uncategorized

रायपुर, 29जनवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज अर्बन टीम डी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 7 एवं 8 सरोरा में 104 बच्चों की स्क्रीनिंग, धरसीवां टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र 1 एवं 2 लालपुर में 112 बच्चों की स्क्रीनिंग, अर्बन टीम बी द्वारा आंगनबाड़ी टाटीबंद केंद्र क्रमांक 2 एवं 7 में 160 बच्चों कि ट्रेनिंग, तिल्दा टीम बी द्वारा हायर सेकण्ड्री स्कूल टंडवा में 211 बच्चों की स्क्रीन की पूरे जिले में आज कुल 587 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *