मरकाम कल दिल्ली जाएंगे,तैयारियों को लेकर राजीवभवन में हुई बैठक

Chhattisgarh

रायपुर। महंगाई के खिलाफ नई दिल्ली में कांग्रेस के हल्ला बोल आंदोलन में भाग लेने छत्तीसगढ़ से 3 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ता 2 सिंतबर को विशेष ट्रेन से 6 बजे रायपुर से रवाना होगी। स्पेशल ट्रेन से कार्यकर्ताओं को सुरक्षित ले जाने ट्रेन प्रभारी, बोगी प्रभारियों,भोजन प्रभारी और आवास प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। कंट्रोल रूम में इसे लेकर राजीव भवन में एक आवश्यक बैठक में सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
महंगाई को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले कांग्रेस के आंदोलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सूची बनाने से लेकर जिलो और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 17 बोगी की ट्रेन बुक की गई है। स्पेशल ट्रेन में जाने वाले कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए हर बोगी में एक प्रभारी रहेंगे। महंगाई के खिलाफ तख्ती, बैनर पोस्टर और अन्य सामाग्री लेकर यहां से जाएंगे।
मरकाम आज दिल्ली जाएंगे
कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में एआईसीसी के महा सचिव केसी वेणुगोपाल एक महत्वपुर्ण बैठक लेंगे। बैठक में शामिल होने प्रदेश कांग्रसे अध्यक्ष मोहन मरकाम होंगे सुबह दिल्ली रवाना होंगे। बताया जाता है कि बैठक में कांग्रेस संगठन चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *