रायगढ़ : प्रभारी जुटमिल निरीक्षक अमित शुक्ला जो तेजतर्रार टीआई के रूप में जाने पहचाने जाते हैं उन्होंने अपने पुलिस टीम को आदतन आरोपियों की हर गतिविधियों पर निगाह में रखने निर्देशित किया गया। जूटमिल पुलिस टीम ने गत दिनों मोटर सायकल चोरी के मामले में की गतिविधियां पुन: संदिग्ध होने तथा रात्रि में जूट मिल पुलिस द्वारा दी अरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर दोनों आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया हैं।
मुखबिर सूचना पर गाड़ी बेचने के फिराक में घूम रहे दो लड़के नाम विस्वा सारथी पिता मनीराम उम्र 27 साल,एवम शनि वैष्णो पिता हरेश 22 साल दोनों साकिनान चमड़ा गोदाम के कब्जे से 07(सात) मोटरसायकल बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय पेश किया गयाा।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक कुरैशी, प्रधान आरक्षक पाठक, आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, आरक्षक वोशनिक विश्वाल बनारसी सिदार सभी का विशेष योगदान रहा।
कीर्तन यादव, सत्या यादव